एक बार फिर छलका साध्वी प्रज्ञा का दर्द, कहा- 'कांग्रेस की प्रताड़ना ने मुझे बहुत नुकसान पहुंचाया'
Edited By Vikas kumar, Updated: 21 Jun, 2020 06:18 PM

भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के द्वारा दी गई प्रताड़ना के चलते वे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेल र ....
भोपाल (इजहार हसन खान): भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के द्वारा दी गई प्रताड़ना के चलते वे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेल रही हैं।
दरअसल छठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने के बाद भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस ने जो प्रताड़नाएं मुझे नौ वर्षों में दी थी उनके कारण मेरी कई चोटें उभरती हैं, अब वह तकलीफ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मेरे आंख के रैटिना से लेकर दिमाग तक सूजन हो गई और मवाद भर गई। इसके कारण मेरी एक आंख से बिल्कुल दिखना बंद हो गया जबकि दूसरी आंख से थोड़ा-सा दिखता था। उन्होंने कहा कि अब भी मेरी दाई आंख से धुंधला दिखता है और बाई आंख से बिल्कुल नहीं दिखता।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने किया पलटवार...
साध्वी प्रज्ञा के आरोपों के बाद पूर्व मंत्री पी सी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में उन्हें प्रताड़ित नहीं किया गया। हम महिलाओं का सम्मान करते हैं। कांग्रेस उन्हें कैसे प्रताड़ित कर सकती है जब मध्य प्रदेश में 15 वर्षों और केंद्र में छह वर्षों से भाजपा सरकार है? इन आरोपों का मकसद भ्रम पैदा करना है।
Related Story

Thane Jail से बड़ी खबर: 50 वर्षीय कैदी की अचानक मौत, सीने में दर्द के बाद तोड़ा दम

Knee pain/cinema sign: 40 की उम्र में शुरू हो सकता है घुटनों का दर्द, ‘सिनेमा साइन’ है चेतावनी,...

होर्मुज में लुटेरों ने तेल टैंकर किया हाईजैक, जान बचाने के लिए कैप्टन बोला-‘मुझे मत मारो, मैं...

मेरठ में किशोरी मौत मामला: मुझे यहां से ले जाओ, वरना मार देंगे... ऑडियो रिकॉर्डिंग ने खोले राज,...

मुझ पर हमला करने से आपके अपराध कम नहीं होंगे: राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान पर किया पलटवार

'मैं PM मोदी का बहुत बड़ा फैन, भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है...', लाइव कार्यक्रम में ट्रंप ने...

पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई व 3 बार के MLA की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट,कई बार पलटी खाकर गड्डे में...

कंप्रोमाइज्ड' प्रधानमंत्री 'करीबी मित्र' को खुश करने में लगे हैं : कांग्रेस

केरल: वायनाड में कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाने वाले पोस्टरों को लेकर मामला दर्ज

'आतंकवादियों की भाषा' बोल रहें हैं कांग्रेस नेता'- राहुल के बयान पर बीजेपी का पलटवार