साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस को बताया अधर्मी, कहा- कमलनाथ का हश्र भी रावण जैसा होगा

Edited By meena, Updated: 27 Oct, 2020 03:43 PM

sadhvi pragya told congress to be unrighteous

शिवराज की मंत्री इमरती देवी पर विवादित बयान को लेकर बीजेपी नेता पूर्व सीएम कमलनाथ पर लगातार हमलावर है। अब भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ने भी पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा है और कहा है कि महिला एवं विकास मंत्री इमरती देवी पर पूर्व सीएम ने जो...

भोपाल: शिवराज की मंत्री इमरती देवी पर विवादित बयान को लेकर बीजेपी नेता पूर्व सीएम कमलनाथ पर लगातार हमलावर है। अब भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ने भी पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा है और कहा है कि महिला एवं विकास मंत्री इमरती देवी पर पूर्व सीएम ने जो टिप्पणी की है वह बेहद निंदनीय है। कमलनाथ का हश्र भी रावण की तरह होगा। दरअसल विजयदशमी पर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि आज मेला का अपमान करने वाले एक व्यक्ति का पुतला दहन किया जा रहा है और ऐसा ही हर उस इंसान के साथ होगा। जिसने एक महिला को आइटम कहकर पहले अपमानित किया और फिर हंस रहा था। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मुझे ऐसे शख्स की बुद्धि पर तरस आता है। जो किसी नारी को आइटम कह देता है। यह कैसा भारतवासी है। जिसे नारी का सम्मान करना नहीं आता। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि जल्द से जल्द उस शख्स को अपने शब्द वापस ले लेना चाहिए। नहीं तो उसका बुरा हश्र होने वाला है। जिस तरह रावण के पुतले को जलाकर उस का दहन किया जा रहा है। ऐसा ही उसका भी हश्र होगा।

PunjabKesari

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि भोपाल की जनता धर्म और अधर्म में फर्क जानती है। जैसे लोकसभा का चुनाव किसी राजनीतिक मुद्दे पर नहीं, बल्कि धर्म और अधर्म के बीच लड़ा गया था। भोपाल की जनता ने उन्‍हें इसका जवाब उसी चुनाव में दे दिया था। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि भगवा को आतंक कहने वाले लोगों का यहां से सफाया हो गया। यहां पर धर्म प्रेमी ही रह सकते हैं। धर्म पर चलने वाला व्यक्ति यहां राज कर सकता है।

PunjabKesari
कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक शासन किया उन लोगों को आदत पड़ गई थी कि किसी ने अगर चु तक किया तो दंगे करवा देंगे। साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पार्टी को जहां अधर्मी बताया वहीं पीएम मोदी को प्रभु का अवतार बताया और कहा कि कांग्रेस के शासन में हमारे लोग त्राहि त्राहि कर रहे थे। वहीं 370 पर कहा मैं न जाने कहां से भोपाल आ गई अधर्मियों का नाश करने और 370 हटाने में यहां के लोगों का भी योगदान हो गया। ठाकुर ने कहा कि हिंदू सनातनी को अपने बच्चों की रक्षा करनी चाहिए। अपने बच्चों को राष्ट्र की भावना सिखाइए। अपने देश के लिए समर्पित होना सिखाइए। इतिहास से सीखिए कि हमें सचेत होना होगा वरना हमारे पास कुछ नहीं रह जायेगा।

बता दें कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ता मंच पर खामोशी से साध्वी प्रज्ञा का भाषण सुनते रहे। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता त्रिलोक दीपानी और मंडल अध्यक्ष नानक चंदनानी ने विरोध जताया और कहा कि धार्मिक कार्यक्रम में राजनीतिक बयानबाजी निंदनीय है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!