भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शाह ने MP BJP की जमकर की तारीफ, कहा- मध्य प्रदेश की तर्ज पर दूसरे राज्य की रणनीति बनाएंगे

Edited By meena, Updated: 23 Dec, 2023 06:57 PM

shah praised mp bjp in the meeting of bjp national officials

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली में हुई भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में मध्य प्रदेश संगठन की जमकर तारीफ की।

दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली में हुई भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में मध्य प्रदेश संगठन की जमकर तारीफ की। इस मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल थे। उन्होंने प्रेजेंटेशन दिया। वीडी शर्मा ने एमपी में बूथ प्रबंधन और जीत के किए गए नवाचार और प्रयोगों की जानकारी दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने विधानसभा चुनाव में वोट शेयर बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने बूथ प्रबंधन की कुशलता की सराहना भी की। बता दें कि 22 दिसंबर से शुरू हुई 2 दिन की भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक का शनिवार को दूसरा दिन था।

PunjabKesari

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश संगठन और वीडी शर्मा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के लिए वोट शेयर बढ़ाने और बूथ प्रबंध का योगदान महत्वपूर्ण था। शाह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन सुबह 6 बजे से जागकर कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने और वोट डलवाने का प्रयोग शानदार था। उन्होंने कहा कि अब मध्य प्रदेश भाजपा की तर्ज पर दूसरे राज्य भी ऐसी ही रणनीति बनाएंगे।

PunjabKesari

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा विधानसभा चुनाव में भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों और बूथ प्रबंधन की कुशलता से मिले अब तक के सर्वाधिक जनाधार के बारे में बताया। शर्मा ने संगठन के नवाचारों और बूथ प्रबंधन की जानकारी की थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बीजेपी की बंपर जीत में संगठन के बूथ मॉडल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रेजेंटेशन में वीडी शर्मा ने संगठन द्वारा किए गये विभिन्न नवाचारों व प्रत्येक बूथ पर 51% वोटशेयर पाने की गतिविधियों के बारे में जानकारी शेयर की।

इस दौरान वीडी शर्मा ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के बारे में बताया कि यात्रा  गांव-गांव पहुंच रही है और जन-जन को भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने हर गांव और हर घर तक 'मोदी जी की गारंटी' वाली गाड़ी भी पहुंच रही है। उन्होने कहा कि विकसित भारत का सपना साकार हो रहा है और बीजेपी की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को हर हितग्राही तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!