लॉकडाउन में फंस गए सब इंस्पेक्टर, अब DSP बेटी के अंडर कर रहे काम

Edited By Yaspal, Updated: 12 Apr, 2020 05:47 PM

sub inspector caught in lockdown now working under dsp daughter

कोरोना महामारी को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में जो जहां रह गया, वहीं फंस गया। कई लोग जो अपने रिश्तेदारों आदि से मिलने पहले ही निकल गए थे अब वो लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस गए हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मझौली...

नेशनल डेस्कः कोरोना महामारी को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में जो जहां रह गया, वहीं फंस गया। कई लोग जो अपने रिश्तेदारों आदि से मिलने पहले ही निकल गए थे अब वो लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस गए हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मझौली थाने में भी देखने को मिल रहा है। जहां पर एक सब-इंस्पेकर पिता छुट्टी के दौरान अपनी ट्रेनी डीएसपी की बेटी से मिलने गए थे। लेकिन लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस गए और अपनी बेटी के अधीनस्थ सेवा दे रहे हैं।

बेटी शाबेरा अंसारी सीधी जिले के मझौली थाने में बतौर ट्रेनी डीएसपी काम कर रही हैं. वहीं उनके पिता अशरफ अली, इंदौर के लसूड़िया थाने में सब-इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं। लेकिन जनता कर्फ्यू के दौरान अशरफ अली अपने गृह क्षेत्र बलिया (उत्तर प्रदेश) गए थे। लौटते हुए वो अपनी बेटी से मिलने सीधी जिला पहुंच गए। इसी दौरान लॉकडाउन की घोषणा हो गई। जिसके बाद पुलिस हेडक्वार्टर के आदेश पर और पुलिस अधीक्षक आरएस बेलवंशी के निर्देश पर अशरफ अली अंसारी अब मझौली थाने में ही अपनी सेवा दे रहे हैं।

अशरफ अली वर्ष 1988 में कांस्टेबल पद पर चयनित हुए थे, प्रमोशन के बाद अब वह सब-इंस्पेक्टर पद पर इंदौर के लसूड़िया थाने में कार्य कर रहे हैं।

शाबेरा अंसारी साल 2013 में सब इंस्पेक्टर बनीं। हालांकि बाद में उन्होंने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी और 2016 में डीएसपी पद के लिए चुनी गईं। फिलहाल वो ट्रेनिंग पीरियड में हैं और सीधी जिला अंतर्गत मझौली थाने में बतौर थाना इंचार्ज काम कर रही हैं।

ऐसे में बेटी के अधीनस्थ रहकर देश सेवा के लिए काम करने वाले पिता लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गए हैं

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!