पानी में बहने लगी फसल तो बारिश में ही दाना-दाना इक्ट्ठा करने लगा किसान, भावुक कर देगा ये वीडियो

Edited By meena, Updated: 23 Jun, 2025 09:03 PM

when the crop started flowing in the water the farmer started struggling

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। तेज बारिश के साथ आए दिन अलग अलग तस्वीरें सामने आ रही है...

शिवपुरी (भूपेंद्र शर्मा) : मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। तेज बारिश के साथ आए दिन अलग अलग तस्वीरें सामने आ रही है। कहीं बारिश में तिरपाल के नीचे जलती चिता तो कहीं नई नवेली सड़कों में बड़े बड़े गड्ढ़े, कहीं पानी में बाइक समेत बहते लोग तो कही मकान की गिरी हुई दीवारें। लेकिन शिवपुरी जिले से आज जो तस्वीर सामने आई है उसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही है।

दिल को झकझोर देने वाली ये वीडियो शिवपुरी के गांव रिजौदा का है। जहां एक किसान के घर में रखी गेहूं और धनिया की फसल तेज बारिश के कारण बर्बाद हो गई। दरअसल, तेज बारिश के कारण आंगन में लबालब पानी भर गया जिसके कारण गेहूं और धनिया की फसल पानी में बह गई और तैरने लगी। ऐसे में बारिश के बीच ही किसान और उसका परिवार बह रही फसल को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। किसान की साल भर की मेहनत यूं बहते देख हर किसी का मन भर आया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!