छतरपुर में कुएं में गिरने से महिला की मौत, नगर पालिका पर लगा लापरवाही का आरोप

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Mar, 2025 02:14 PM

a woman died after falling into a well in chhatarpur

छतरपुर में कुएं में गिरने से महिला की मौत

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर में कुएं में गिरने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। जहां महिला की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सनसनी फैल गई।

यह है पूरा मामला...

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के महाराजपुर नगर पालिका और महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। जहां कुसमा गांव की 30 वर्षीय दीपा पटेल पत्नी नीरज पटेल की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वहीं घटना के बाद लोगों का आरोप है कि नगर परिषद और प्रशासन की लापरवाही से महिला की जान गई है। लोगों का कहना है कि पूर्व में कुएं में गंदगी फैल रही थी, जाल के अभाव में जानवरों के गिरने के मामले सामने आ रहे थे। कुएं में जाल लगाने एवं सफाई करने को लेकर नगर पालिका अधिकारियों से मांग की गई थी। बाबजूद इसके लापरवाही बरती गई और कुछ नहीं किया गया और नतीजतन आज महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई।

PunjabKesariकुएं में गंदगी में उतरने नहीं था कोई तैयार...

वहीं अब स्थानीय लोगों में महिला की मौत के बाद नगर पालिका की लापरवाही से भारी आक्रोश है। और इस मौत के लिए नपा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों की मानें तो कुएं में इतनी गंदगी थी कि कोई भी कुएं से शव को निकालने के लिए उसमें उतरने को तैयार नहीं था। हालांकि बाद में खटिया डालकर महिला के शव को निकाला गया है।

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!