मंदिर में पूजा कर रही महिला से युवक ने की छेड़छाड़, लोगों ने जमकर की धुनाई

Edited By meena, Updated: 15 Oct, 2024 05:41 PM

a young man molested a woman praying in a temple

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंदिर में पूजन करने गई महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हो गई...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंदिर में पूजन करने गई महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हो गई। महिला को यहां पहले से बैठे एक युवक ने पीछे से पकड़ लिया। जब महिला ने शोर मचाया तो अन्य लोग आ गए। बाद में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी इकट्‌ठा हो गए। युवक को पकड़कर थाने ले गए। युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

PunjabKesari

इंदौर की एमआईजी थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम पाटनीपुरा के गीता चौक शिव मंदिर में 52 साल की महिला दर्शन करने गई थी। यहां पर वह भगवान के सामने दीपक लगा रही थी। उसी समय पीछे से आकर एक युवक ने उन्हें पकड़ लिया। युवक उन्हें बुरी तरह से जकड़ने लगा। इसके बाद कपड़े खींचने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम आसिर पुत्र याशिर अली, निवासी शीतलपुर, मालदा चांचल, पश्चिम बंगाल सामने आया है। पुलिस ने उस पर छेड़छाड़ को लेकर कार्रवाई की है।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!