Edited By Vikas Tiwari, Updated: 30 Jul, 2021 05:38 PM
मैं मोदी भक्त हूं, देश को बेच खाऊंगा। रेल को खा जाऊंगा, पेट्रोल, डीजल को पी जाऊंगा। सिलेंडर का भाव दुगुना करूंगा, जो चाहूंगा वही करूंगा। कुछ इस अंदाज में मध्यप्रदेश के कटनी में शुक्रवार को मंहगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी ने रैली निकालकर प्रदर्शन...
कटनी (संजीव वर्मा): मैं मोदी भक्त हूं, देश को बेच खाऊंगा। रेल को खा जाऊंगा, पेट्रोल, डीजल को पी जाऊंगा। सिलेंडर का भाव दुगुना करूंगा, जो चाहूंगा वही करूंगा। कुछ इस अंदाज में मध्यप्रदेश के कटनी में शुक्रवार को मंहगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी ने रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। विरोध का विशेष आकर्षण मंहगाई रूपी दानव रहा, जो चीख चीख कर खुद को मोदी भक्त बताते हुये सब बर्बाद कर देने की बात कह रहा था। इसके अलावा उन्होंने सद्बुद्धि यज्ञ भी किया।
मंहगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी ने कटनी में अनोखा प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने के पूर्व रैली निकाली जिसमे एक मंहगाई का दानव का रूप धर पार्टी का एक कार्यकर्ता साथ चल रहा था, रैली जैसी ही शहर के कचहरी चौक पहुँची, प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन के बीच मंहगाई का दानव ने स्वयं को मोदी भक्त बताते हुए नाट्य प्रस्तुत किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्र उच्चारण के साथ प्रदेश व देश की सरकारों को सद्धबुद्धि हेतु हवन किया।
बढ़ती मंहगाई और आसमान छूते पेट्रोल-डीजल व गैस सिलेंडर के दाम को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा 20 जुलाई से 29 जुलाई तक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था, जिसमे लगभग साढ़े 3 हज़ार हस्ताक्षर करवाये गए, जो एसडीएम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को सौंपा गया।