राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इंदौर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Sep, 2024 05:28 PM

administrative preparations intensified for president visit to indore

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 और 19 सितंबर को इंदौर में रहेंगी

इंदौर। (सचिन बहरानी): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 और 19 सितंबर को इंदौर में रहेंगी, जिला प्रशासन ने भी राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के तहत तैयारी शुरू कर दी है, कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक़ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का 18 और 19 सितम्बर को इंदौर दौरा प्रस्तावित है, राष्ट्रपति डीएवीवी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और छात्राओं को डिग्री प्रदान करेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति का मर्गनयनी एम्पोरियम में भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।

PunjabKesariउनके सभी कार्यक्रम स्थल का दौरा करते हुए व्यवस्था का जायजा लिया गया है कलेक्टर आशीष सिंह की माने तो सभी विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के तहत तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रपति के अलावा प्रदेश के अन्य मंत्री भी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!