भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी का वाहन का दुर्घटना ग्रस्त, बाल-बाल बचे विधायक

Edited By meena, Updated: 24 Nov, 2021 07:38 PM

bhanupratappur mla manoj mandavi s vehicle accident

छत्तीसगढ़ से भानुप्रताप विधायक व विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी की गाड़ी आज हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में मनोज मंडावी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि वे बाल बाल बच गए। वे कार से जगदलपुर मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।...

छत्तीसगढ़(लीलाधर निर्मलकर): छत्तीसगढ़ से भानुप्रताप विधायक व विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी की गाड़ी आज हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में मनोज मंडावी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि वे बाल बाल बच गए। वे कार से जगदलपुर मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी नेशनल हाइवे पर अचानक उनकी कार के आगे बैल आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार हादसे का शिकार हो गई। मनोज मंडावी ने इस हादसे में सकुशल बचने पर जनता व भगवान का धन्यवाद किया है।

PunjabKesari

जगदलपुर मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने प्रवास के दौरान कोंडागांव जुगानी कलार नेशनल हाईवे पर सड़क पर गाय बैल आने के कारण अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें किसी प्रकार से जनहानि नहीं हुई इस संबंध में मनोज सिंह मंडावी ने बताया कि नेशनल हाईवे पर प्रवास के दौरान अचानक बैल सामने आने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें किसी प्रकार से क्षति नहीं हुई। उन्होंने बताया ईश्वर की कृपा एवं जनता के आशीर्वाद से मुझे किसी प्रकार से जनहानि नहीं हुई। ये सब भगवान के आशीर्वाद एवं जनता के प्यार और आशीर्वाद का नतीजा है। प्रवास के लिए गौ सेवा आयोग के सदस्य नरेंद्र यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चारामा ठाकुर, राम कश्यप जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव हिरवेंद्र साहू भी जा रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!