त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत, खजुराहो–रुंधी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन; यहां जानें पूरी डिटेल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Sep, 2026 12:17 PM

big relief for passengers during the festive season festival special train

छतरपुर (राजेश चौरसिया): आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खजुराहो–रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01829/01830 खजुराहो–रुंधी–खजुराहो दोनों दिशाओं में 15-15 ट्रिप संचालित...

छतरपुर (राजेश चौरसिया): आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खजुराहो–रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01829/01830 खजुराहो–रुंधी–खजुराहो दोनों दिशाओं में 15-15 ट्रिप संचालित होगी। इससे बुंदेलखंड सहित झांसी, ग्वालियर, आगरा और मथुरा जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

15 अक्टूबर से शुरू होगी सेवा
रेलवे के अनुसार खजुराहो से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। वहीं, रुंधी से वापसी सेवा 16 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित की जाएगी। खजुराहो से ट्रेन शाम 5 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6 बजे रुंधी पहुंचेगी। वापसी में रुंधी से ट्रेन शाम 6:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:05 बजे खजुराहो पहुंचेगी।

छतरपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के प्रमुख ठहराव छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, झांसी, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसीकलां रहेंगे। ऐसे में त्योहार के दौरान इन क्षेत्रों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन का विकल्प मिलेगा।

20 कोच की रहेगी ट्रेन
ट्रेन में कुल 20 ICF कोच लगाए जाएंगे। इनमें 5 स्लीपर, 12 सामान्य श्रेणी, 1 एसी थ्री टियर और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और संचालन की वास्तविक स्थिति की जानकारी 139/NTES के माध्यम से जरूर जांच लें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!