प्रदेश की राजनीति के जोकर हैं दिग्विजय- शिवराज सिंह

Edited By meena, Updated: 23 Sep, 2019 03:45 PM

big statement of shivraj about diggi

मध्य प्रदेश में हनीट्रैप मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इस कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें प्रदेश की राजनीति का जोकर बता दिया...

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में हनीट्रैप मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इस कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें प्रदेश की राजनीति का जोकर बता दिया। उन्होंने कहा कि, दिग्विजय सिंह प्रदेश की राजनीति के जोकर हैं और लाइम लाइट में आने के लिए कुछ भी बयान देते रहते हैं।

PunjabKesari

दरअसल, रविवार को इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि हनीट्रैप में पकड़ी गई महिलाओं के भाजपा नेताओं से कनेक्शन हैं। जब भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू जिराती थे, तब हनी ट्रैप मामले में आरोपी श्वेता विजय जैन महामंत्री थी। उन्होंने मीडिया से कहा कि इस बात का पता आप लगा सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने महाराष्ट्र के एक मंत्री के भी हनीट्रैप मामले में शामिल होने का इशारा किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!