BJP विधायक का डांस वीडियो वायरल, डांसरों संग ठुमके लगाते दिखे नेता जी; राजनीतिक हल्कों में चर्चा तेज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Nov, 2026 09:46 AM

bjp mla s dance goes viral the

बेमेतरा/रायपुरः छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की साजा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ईश्वर साहू का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवतियों के साथ नृत्य करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस...

बेमेतरा/रायपुरः छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की साजा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ईश्वर साहू का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवतियों के साथ नृत्य करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने विधायक पर जनसमस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। हालांकि, इस संबंध में विधायक ईश्वर साहू अथवा भाजपा संगठन की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, जिले के नगर पंचायत मारो स्थित वार्ड क्रमांक-03 में 18 नवंबर की शाम डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मंगल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे। भूमिपूजन का औपचारिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। इसी दौरान मंच पर युवतियां छत्तीसगढ़ी गीतों पर नृत्य कर रही थीं। बताया गया है कि एक युवती विधायक ईश्वर साहू का हाथ पकड़कर उन्हें मंच पर ले आई।

शुरुआत में कुछ देर तक मंच पर खड़े रहने के बाद विधायक भी युवतियों के साथ नृत्य करने लगे। इस दौरान‘नोनी तोर कपड़ा हर सब टूरा मन के लफड़ा है।'गीत बज रहा था। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। प्रदेश कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया मंच पर वीडियो साझा करते हुए विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई, गरीबों को चना-गुड़ न मिलना, युवाओं की बेरोजगारी, महंगी बिजली और पटवारियों की हड़ताल जैसी समस्याओं से जनता परेशान है।

वहीं, कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा, 'लेकिन विधायक जी को इन जनसमस्याओं से कोई मतलब नहीं, उन्हें तो बस चिलम और तंबाकू के डिब्बे से ही मतलब है।'
वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे सांस्कृतिक आयोजन में विधायक की सामान्य और सहज भागीदारी मान रहे हैं, जबकि अन्य लोग सार्वजनिक मंच पर जनप्रतिनिधि के इस तरह नृत्य करने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल, कांग्रेस के आरोपों और वायरल वीडियो को लेकर विधायक अथवा भाजपा की आधिकारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!