Edited By Desh Raj, Updated: 19 May, 2026 08:33 PM

मध्यप्रदेश में BJP संगठन ने नेताओं के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इससे कई नेताओं को झटका लग सकता है, क्योंकि संगठन ने कई चीजों को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। दरअसल बीजेपी नेताओं के लिए संगठन ने अघोषित गाइडलाइन जारी की है
(भोपाल): मध्यप्रदेश में BJP संगठन ने नेताओं के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इससे कई नेताओं को झटका लग सकता है, क्योंकि संगठन ने कई चीजों को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। दरअसल बीजेपी नेताओं के लिए संगठन ने अघोषित गाइडलाइन जारी की है क्योंकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने साफ संदेश देकर बड़ा कुछ क्लीयर करने की कोशिश की है। हेमत खंडलेवाल ने निगमों-मंडलों के साथ ही आयोगों और प्राधिकरणों अध्यक्षों को दो टूक कह दिया है कि लक्ष्मण रेखा लांघने से परहेज करें तो ही अच्छा रहेगा, अगर ज्यादा अवहेलना या दिखावा करने की कोशिश की तो पद भी जा सकता है।
पार्टी अपना रही सख्त रुख, निजी प्रचार-प्रसार से दूर रहने की हिदायत
बीजेपी गाइडलाइन के मुताबिक नेताओं को निजी प्रचार-प्रसार से दूर रहने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही होर्डिंग और पोस्टर लगाने पर रोक और गाड़ियों का काफिला को सीमीत रखने के लिए कहा गया है। मतलब कि दिखावे से दूर रहने की सलाह दी गई है। एक और महत्वपूर्ण सलाह जो दी गई है उसके अनुसार रिश्तेदारों और दोस्तों को कामकाज से दूर रखने के लिए कहा गया है। PA और स्टाफ में भाई-भतीजावाद को लेकर भी सख्त निर्देश हैं, विवादित लोगों को स्टाफ में जगह नहीं मिलेगी। जाहिर सी बात है कि पार्टी उन चीजों और कामों से दूर रहने की अपील कर रही है जो पार्टी की साख और आलाकमान के निर्देशों पर सवाल उठाते हों।
सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाए नेता
इसके साथ ही नेताओं सरकार के कामकाज का प्रचार करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार जो भी काम कर रही है उसको जनता तक पहुंचाया जाए। वहीं संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के कामों को नहीं टालने के लिए कहा गया है। साफ संदेश है कि अगर पार्टी ने पद से नवाजा है तो अनुशासन में रहकर काम करना होगा और पार्टी नियमों के साथ ही कामों पर ध्यान देना होगा।