BJP व RSS महात्मा गांधी ओर नेहरू की छवि बिगाड़ने में लगे हुए: दिग्विजय सिंह

Edited By Jagdev Singh, Updated: 14 Nov, 2019 03:17 PM

bjp rss spoiling mahatma gandhi nehru s image digvijay singh

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरूवार को पीसीसी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जवाहरलाल नेहरू की फोटो पर माल्यार्पण भी किया। वहीं नेहरू और महात्मा गांधी अमर रहे के नारे भी लगाए। जवाहर लाल नेहरू की जीवनी पर दिग्विजय सिंह ने प्रकाश डालते हुए कहा...

भोपाल (इजहार हसन खान): पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरूवार को पीसीसी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जवाहरलाल नेहरू की फोटो पर माल्यार्पण भी किया। वहीं नेहरू और महात्मा गांधी अमर रहे के नारे भी लगाए। जवाहर लाल नेहरू की जीवनी पर दिग्विजय सिंह ने प्रकाश डालते हुए कहा कि खादी पहन कर उन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी और पूरा जीवन जेल में बिता दिया। वहीं इसके बाद भारत आजाद होने पर उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया गया।

PunjabKesari

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने आरएसएस और बीजेपी पर कई बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि उस समय बीजेपी और आरएसएस के लोगों ने संविधान को नहीं माना था। वहीं आज बीजेपी महात्मा गांधी और नेहरू की छवि बिगाड़ने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी षडयंत्र के तहत महात्मा गांधी और नेहरू की छवि बिगाड़ने में लगे हुए हैं।

PunjabKesari

दिग्विजय ने कहा कि नेहरू ने भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव नहीं रखी होती तो आज भारत अर्थव्यवस्था में आगे नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी में अफवाहे फैलाने की ट्रेनिंग दी जाती है। स्वतंत्रता सेनानियों को बदनाम किया जा रहा है।

PunjabKesari

वहीं कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता नहीं आने से दिग्विजय सिंह काफी नाराज हुए। उन्होंने कहा कि युवा नहीं आएंगे तो क्या हम आएंगे। इस चीज की खुशी है कि मंदिर मस्जिद का फैसला खत्म हुआ। शबरी माला पर कोर्ट के फैसले को क्यों नहीं मानती बीजेपी, डरती क्यों है। कमलनाथ मजबूत मुख्यमंत्री हैं मजबूर नहीं हैं। साथ ही दिग्विजय ने कहा कि बीजेपी कहती थी 2 या 3 महीने चलेगी सरकार, लेकिन यह सरकार पूरे 5 साल चलेगी और अब तो कांग्रेस ने उसके बाद के 5 साल की भी तैयारी शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!