जगदलपुर के बीजापुट एवं नगरनार के वार्षिक मेला (मंडई ) में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Apr, 2025 10:59 PM

bjp s state president listened to the problems of the villagers

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

रायपुर। (पुष्पेंद्र सिंह): जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगरनार मंडल के बीजापुट में कोदई माता मंदिर की पूजा एवं नगरनार के वार्षिक मेला (मंडई ) में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव पहुंचे। उपनपाल के बीजापुट में कोदई माता मंदिर पहुंच विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश व बस्तर की सुख समृद्धि की माता से कामना किया। क्षेत्रीय विधायक किरण देव के बीजापुट पहुंचने पर क्षेत्र की जनता ने भव्य आतिशबाजी व पारंपरिक रूप से स्वागत व अभिनंदन किया। वहीं बीजापुट में देवतुल्य जनता से  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं व बातों को सुनकर उसका समाधान किया। साथ ही क्षेत्रीय विधायक किरण देव के समक्ष जनमानस ने कोदई माता मंदिर के विकास ,सड़क एवं गांव के विकास के संबंध में मांग रखी। जिसपर विधायक किरण देव ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए गांव के विकास के सभी कार्यो को जल्द पूरा करने की बात कही। कोदई माता मंदिर का भी विकास होगा। सभी गांवों का चौमुखी विकास होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में लगातार विकास होगा।  जिससे ग्रामवासियों में हर्ष व्याप्त है । 

PunjabKesariनगरनार के वार्षिक मेला में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

उसके पश्चात प्रतिवर्ष नगरनार में वार्षिक मेला का आयोजन होता है जिसमें क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने  माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर सभी के सुख समृद्धि की माता से कामना की। वहीं नगरनार  ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का बस्तर के पारंपरिक रूप से ग्रामवासियों ने स्वागत किया। नगरनार के वार्षिक मेला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि नगरनार के ऐतिहासिक वार्षिक मेला में शामिल होकर आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं।

वहीं आज आयोजित वार्षिक मेला का अपना ऐतिहासिक महत्व है। हमारी बस्तर की पहचान संस्कृति ,मेला, मंडई से है। हम आज भी पारंपरिक तरीके से मेला बनाते है जिसका अपना महत्व है। मेला में आयें सभी क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं। वहीं मेला में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डा सुभाऊ कश्यप, विजित देव ,सरपंच वासुदेव , पूर्व सरपंच त्रिपती नागेश ,हरि साहू , मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया,गंगाधर पुजारी ,कमलेश बधेल ,मोहन नाईक, राजेश शर्मा,राधे पन्र्दे,रूपेश समरथ,व अन्य देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!