BSF के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

Edited By meena, Updated: 28 Apr, 2022 03:16 PM

bsf jawan shoots himself with service rifle

छत्तसीगढ़ के कांकेर में गुरुवार सुबह बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जवान ने कोयलीबेड़ा अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद फोर्स और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर...

कांकेर(लीलाधर निर्मलकर): छत्तसीगढ़ के कांकेर में गुरुवार सुबह बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जवान ने कोयलीबेड़ा अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद फोर्स और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर तमाम बड़े अफसर पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जवान को गोली मारने की पुष्टि कांकेर SP शलभ कुमार सिन्हा ने की है। अभी आत्महत्या की कारण स्पष्ट नहीं है ।

बताया जा रहा है कि BSF का जवान पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जिनका नाम उज्जवल नंदी 33 वर्षीय है। उसने आज सवेरे 6.30 की आसपास अपने कमरे में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जब सभी जवान बैरक से बाहर आए हुए थे। इसी दौरान अचानक सुबह साढ़े 6 बजे गोली लगने की आवाज सुनाई दी। बाकी जवान भाग कर पहुंचे तो उज्जवल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। वहीं पास में उसकी सर्विस राइफल पड़ी थी। उसने खुद की खोपड़ी में गोली मारी थी। फौरन इसकी जानकारी जवानों ने अपने सीनियर अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित कर बुलाया गया। वहीं मृतक के परिवार को भी सूचित कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!