Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Jun, 2024 05:07 PM

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक छात्र की हत्या कर दी गई।
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक छात्र की हत्या कर दी गई। पुलिस ने छात्र की हत्या के आरोपी को बुधवार की देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कार्तिक चौधरी शहर के कांचघर नई बस्ती में रहता है और घटना का मास्टरमाइंड भी यही था। आरोपी का कहना है कि शुभम उसकी बाइक को ओवरटेक करते हुए आगे निकल गया था। जिसके बाद उसको गुस्सा आया और उसने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।
घमापुर थाना पुलिस को आरोपी के पट बाबा के जंगल में छुपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया पुलिस को देखकर आरोपी ने एक्टिवा से भागने की भी कोशिश की, लेकिन आगे जाकर वह गिर गया। जिससे उसका पैर फैक्चर हो गया है। 15 जून की रात को 2:00 बजे शुभम की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी शुभम के दोस्त मानव श्रीवास्तव को भी चाकू मारा गया था। जिसने अपनी दौड़कर जान बचाई थी।

दोनों बालाघाट के रहने वाले थे और जबलपुर में किराए पर रूम लेकर पढ़ाई कर रहे थे। बाइक को शुभम चला रहा था, हमलावरों ने पहले शुभम पर हमला किया और उसके बाद पीछे बैठे मानस के पैर और पीठ पर चाकू मार दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था इसमें नजर आ रहा था की मानस ने हमलावरों को धक्का दिया और भाग गया था। शुभम रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से एमसीए की पढ़ाई कर रहा था और मानस श्रीवास्तव जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है। आरोपी के अभी 9 साथी फरार हैं आरोपी से पूछताछ कर पुलिस अभी अन्य आरोपियों का पता लगा रही है।