कंट्रोल रूम में फंदे से लटका मिला आरक्षक का शव, आत्महत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप

Edited By meena, Updated: 07 Oct, 2026 04:34 PM

chhattisgarh police jawan takes drastic step

बताया जा रहा है कि आरक्षक ने कंट्रोल रूम में मौत को गले लगाया। उनका शव वहीं फंदे से लटका मिला। इस घटना के बाद पुलिस महकमे...

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस महकमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस आरक्षक ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि आरक्षक ने कंट्रोल रूम में मौत को गले लगाया। उनका शव वहीं फंदे से लटका मिला। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है। पुलिस की टीम ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आगे की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक आरक्षक ओंकार सोनवानी डायल 112 में पदस्थ था और बंगोली कुरूद का रहने वाला था। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आरक्षक ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, वहीं मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

घटना की सूचना के बाद रूद्री थाना पुलिस मामले की जांच कर रह है। आरक्षक ने किसी अधिकारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया है या पारिवारिक परेशानी के चलते आत्महत्या की है। इन सभी पहलूओं की बारिकी से जांच की जा रही है। उसके करीबियों से पूछ पड़ताल जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!