सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का फौरन समाधान, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को नगर निगम की टीम ने दोबारा चालू किया

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Oct, 2026 09:24 AM

complaint lodged on cm helpline 1076 resolved immediately

रायपुरः छत्तीसगढ़ में नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से कोरबा जिले में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की शिकायत का समाधान किया गया है। जानकारी के अनुसार, कोरबा के वार्ड क्रमांक 12 स्थित नई बस्ती, पुराना बस...

रायपुरः छत्तीसगढ़ में नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से कोरबा जिले में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की शिकायत का समाधान किया गया है। जानकारी के अनुसार, कोरबा के वार्ड क्रमांक 12 स्थित नई बस्ती, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत मोहम्मद रियाज ने 10 सितंबर को सीएम हेल्पलाइन 1076 में दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया था कि स्ट्रीट लाइट बंद होने से क्षेत्र में रात के समय अंधेरा रहता है और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होने के बाद मामला संबंधित नगर निगम प्रशासन को भेजा गया। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्ट्रीट लाइट का निरीक्षण किया और खराबी दूर कर उसे दोबारा चालू कराया। समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया गया। शिकायतकर्ता ने समाधान पर संतुष्टि जताई, जिसके बाद शिकायत को बंद कर दिया गया।

सीएम हेल्पलाइन की व्यवस्था के तहत शिकायत दर्ज होने के बाद उसे संबंधित विभाग तक पहुंचाने, कार्रवाई और निराकरण की निगरानी के साथ शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाता है। शिकायतकर्ता की संतुष्टि की पुष्टि के बाद ही शिकायत बंद करने की प्रक्रिया पूरी की जाती है। सरकार के अनुसार, सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों के समाधान के साथ संबंधित विभागों की जवाबदेही सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!