नगर निगम का कांग्रेस ने किया घेराव, पुलिस ने किया वाटर कैनन के साथ हल्के बल का इस्तेमाल

Edited By meena, Updated: 03 Jul, 2023 02:23 PM

congress gheraoed municipal corporation

शहर में नगर निगम की समस्याओं को उजागर करने व अन्य कई मांगों को लेकर आज नगर निगम मुख्य कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया...

इंदौर (सचिन बहरानी): शहर में नगर निगम की समस्याओं को उजागर करने व अन्य कई मांगों को लेकर आज नगर निगम मुख्य कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया गया। इस दौरान निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के साथ सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय के मुख्य द्वार का घेराव कर लिया गया था। सुबह से ही पुलिस के आला अधिकारी और कई थाना प्रभारियों को नगर निगम मुख्यालय के घेराव के चलते ड्यूटी पर लगा दिया गया था।

PunjabKesari

निगम की बेरिकेटिंग भी कर दी गई थी कि ताकि कोई भी कांग्रेसी कार्यकर्ता नगर निगम मुख्यालय में दाखिल ना हो सकें। वहीं प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस ने देखा कि कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र हो रहा है तो पुलिस ने वॉटर कैनन से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को खदेड़ा गया। वहीं पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग भी किया गया।

PunjabKesari

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे द्वारा 6 मुद्दे को लेकर नगर निगम मुख्यालय में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय का घेराव किया। साथ ही महापौर का पुतला दहन भी किया गया। कांग्रेसी उनकी रणनीति बनाई थी कि नगर निगम मुख्यालय के गेट पर घेराव कर मुख्यालय के अंदर घुसा जाएगा। लेकिन, जैसे ही पुलिस बेरिकेडिंग तोड़कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा शुरू किया गया।

PunjabKesari

पुलिस द्वारा वॉटर कैनन से तुरंत कार्यकर्ताओं को खदेड़ा गया। यह घेराव संपत्ति कर भवन अनुज्ञा शुल्क वृद्धि व नगर निगम द्वारा जितनी भी कॉलोनियों वैध घोषित की गई है, उनका एक भी मकान का नक्शा मंजूर नहीं किए जाने और अन्य कालोनियों को वैध नहीं करने जैसी मांगों को लेकर किया गया था। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी विधायक संजय शुक्ला सहित कई कांग्रेसी नेता शामिल हुए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!