कांग्रेस ने MP के 3 नेताओं को बनाया राष्ट्रीय टीम का हिस्सा, अचानक मिली बड़ी जिम्मेदारी

Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Nov, 2026 12:29 PM

congress gives major responsibility to 3 mp leaders

कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है।

भोपाल: कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने मध्य प्रदेश के तीन नेताओं को दूसरे राज्यों में संगठन की जिम्मेदारी सौंपकर उनकी राजनीतिक भूमिका को और महत्वपूर्ण बना दिया है। इस नियुक्ति के बाद मध्य प्रदेश के इन नेताओं की सक्रियता अब राष्ट्रीय राजनीति में भी देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्यों में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के दो अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से जारी नई नियुक्तियों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे को पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा भूपेंद्र मरावी को झारखंड का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से साफ है कि कांग्रेस अब प्रदेशों से बाहर भी अपने नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां देकर राजनीतिक समीकरण मजबूत करने की तैयारी में है।

यूपी और पंजाब पर कांग्रेस की खास नजर

कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश और पंजाब दोनों ही राज्य आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम हैं। उत्तर प्रदेश देश की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाता है। यहां पार्टी के सामने संगठन को मजबूत करने और अपना राजनीतिक आधार बढ़ाने की चुनौती है। ऐसे में कुणाल चौधरी को सह-प्रभारी बनाना उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी माना जा रहा है।

दूसरी तरफ पंजाब में कांग्रेस की नजर सत्ता में वापसी पर है। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया था। अब पार्टी प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए नए सिरे से रणनीति तैयार कर रही है। हिना कांवरे को पंजाब की जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के एक और अनुभवी नेता को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!