MP में BJP के बाद अब कांग्रेस नेता की हत्या

Edited By suman, Updated: 30 Jan, 2019 12:28 PM

congress leader killed in bjp after mp

मध्य प्रदेश में सत्ता बदलने के साथ बीजेपी और संघ से जुड़े लोगों की हत्या पर बवाल मचा हुआ है। अब मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छ‍िंदवाड़ा में कांग्रेस सेवा दल के नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की...

भोपाल: मध्य प्रदेश में सत्ता बदलने के साथ बीजेपी और संघ से जुड़े लोगों की हत्या पर बवाल मचा हुआ है।  वहीं अब मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छ‍िंदवाड़ा में कांग्रेस सेवा दल के नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। कांग्रेस सेवा दल के पदाध‍िकारी की हत्या के बाद अभी तक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बारे में कोई ट्वीट नहीं क‍िया है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज स‍िंह चौहान ट्विटर पर लगातार बदला लेने की बात कर रहे हैं।


 

 


मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस सेवा दल के परासिया ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र यदुवंशी की मंगलवार देर रात धारदार हथियार से अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है क‍ि कांग्रेस नेता यदुवंशी मंगलवार रात लगभग 12 बजे परासिया ईडीसी कैम्प अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे पुलिया के पास अज्ञात हमलावरों ने चलती बाइक पर उन पर हमला कर दिया।
 

PunjabKesari


महज 7 द‍िनों में  4 राजनीत‍िक हत्याओं और बीजेपी नेताओं पर हमलों का मामला जोर-शोर से उठा था। बड़वानी में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे को बेरहमी से हत्या के बाद  बीजेपी ने इन हत्याओं को राजनीत‍िक करार द‍िया और इसके ख‍िलाफ वह सड़कों पर उतर आई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!