Edited By Himansh sharma, Updated: 10 Nov, 2023 05:03 PM
कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने ग्वालियर में सिंधिया महल के बहाने केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर जोरदार निशाना साधा है।
ग्वालियर। (अंकुर जैन): कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने ग्वालियर में सिंधिया महल के बहाने केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सिंधिया महल को आम लोगों के लिए खोला जाना चाहिए जिससे हम लोग भी देख सकें और समझ सके की पुराने महापुरुष किस तरह से रहते थे महल को होटल के लिए खोला जा सकता है तो फिर आम जनता के लिए भी खोला जाए जिस तरह से हैदराबाद के निजाम महल को आम लोगों के लिए खोला गया है।
इस तरह से सिंधिया महल को भी आम पब्लिक के लिए खोला जाए. दरअसल राज बब्बर ने ग्वालियर में पत्रकार वार्ता लेते हुए कहा था कि अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी तो सिंधिया महल के पास चौपाटी बनाई जाएगी और महल के बगल से दोने पत्ते फेंके जाएंगे इसी टिप्पणी पर जब पत्रकारों ने सवाल किया तो सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनका मतलब था कि महल को आम जनता के लिए खोला जाए जिससे आम से आम नागरिक भी राजशाही जीवन शैली को नजदीक से देख सके।