तिरंगे का अपमान बर्दशदस्त नहीं करेगी कांग्रेस, बीजेपी जिला अध्यक्ष की तुंरत हो गिरफ्तारी

Edited By Devendra Singh, Updated: 05 Aug, 2022 07:07 PM

congress protest for bjp district president in dhamtari

तिरंगे को उल्टा लेकर चलने पर कांग्रेसियों ने बीजेपी भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

धमतरी (राज गायकवाड़): आजादी के 75 साल पूरे होने पर 2 अगस्त को भाजपाइयों ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। रैली में भाजपाई हाथों में देश का तिरंगा लेकर चल रहे थे। रैली में भाजपा के जिलाध्यक्ष जो झंडा लेकर चल रहे थे। उसमें तिरंगा उल्टा लटका हुआ था। झंडे में केशरिया रंग ऊपर होना चाहिए, जो नीचे था और हरा सबसे ऊपर यह बात जब कांग्रेसियों तक पहुंची तो उन्होंने 4 अगस्त को देर रात सिटी कोतवाली पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ तिरंगे के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

PunjabKesari

उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। वहीं इस मामले को लेकर धमतरी शहर बंद का ऐलान कर शहर में घूम घूमकर दुकानों को बंद कराया। इसके बाद कांग्रेसियों ने सिहावा चौक जमकर प्रदर्शन कर जिलाध्यक्ष का पुतला जलाकर विरोध किया और NH-30 में चक्काजाम कर दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पंवार की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान करीब 15 मिनट यातायात प्रभावित रहा।

वहीं चक्काजाम में नगर निगम अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, सिहावा विधायक लक्ष्मी धु्रव सहित कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बहरहाल कांग्रेसियों की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!