गंभीर आरोप में फंसे कांग्रेस नेता गिरफ्तार, और फिर अचानक बिगड़ी तबीयत; तो अस्पताल में कराया भर्ती

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Nov, 2026 11:38 AM

congress leader facing serious allegations arrested

इंदौरः मध्यप्रदेश के देवास जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब से लोगों की मौत की जांच कर रही पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता आनंद जैन कासलीवाल को अपराध के दुष्प्रेरण और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी...

इंदौरः मध्यप्रदेश के देवास जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब से लोगों की मौत की जांच कर रही पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता आनंद जैन कासलीवाल को अपराध के दुष्प्रेरण और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इंदौर निवासी कांग्रेस नेता के बेटे अमन कासलीवाल को शराब गिरोह के सरगना को रसायन आपूर्ति के आरोप में पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। देवास के कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि जांच के दौरान आनंद जैन कासलीवाल की मामले में कथित संलिप्तता के साक्ष्य मिले हैं। उन्होंने कहा कि जिस निजी फर्म ने शराब गिरोह के सरगना अजय राठौर को रसायन आपूर्ति की थी, वह वैसे तो कासलीवाल के बेटे अमन के नाम पर है, लेकिन असल में फर्म का संचालन और निगरानी उसके पिता आनंद जैन कासलीवाल करते थे।

चौरसिया के मुताबिक, जहरीली शराब कांड को लेकर मीडिया में खबरें आने के बाद पुलिस ने जब फर्म से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया, तो आनंद जैन कासलीवाल ने मजदूरों को रसायनों के स्टॉक के रिकॉर्ड हटाने के कथित निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि कांग्रेस नेता को अपराध के दुष्प्रेरण और साक्ष्यों से छेड़छाड़ के आरोपों में आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आनंद जैन कासलीवाल ने रक्तचाप बढ़ने की शिकायत की जिसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें देवास के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले, आनंद जैन कासलीवाल ने अपने बेटे अमन को बेकसूर बताते हुए दावा किया था कि उनकी पारिवारिक फर्म ने एक ग्राहक को पक्के बिल पर 220 लीटर पेंट थिनर (पेंट पतला करने में इस्तेमाल होने वाला रसायन) की आपूर्ति की थी। ग्रामीणों के मुताबिक देवास जिले में चंदाना, बिंजाना और आस-पास के इलाकों में 27 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम 10 लोगों की मौत हुई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया कि इन इलाकों में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हुई और कम से कम 40 लोगों की आंखों की रोशनी प्रभावित हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि क्रमश: 15 और 18 अक्टूबर को चंदाना गांव में कथित तौर पर शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत की सूचना जिला चिकित्सालय से मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!