Video: बारिश की मार व कर्जमाफी से परेशान किसान ने खाया जहर

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 20 Mar, 2019 04:36 PM

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा का विषय किसान कर्जमाफी रहा। भले ही कमलनाथ सरकार ने किसान कर्जमाफी को लेकर 10 दिन के अंदर घोषणाएं की हो लेकिन प्रक्रिया इतनी लम्बी रही कि लोकसभा चुनाव आने के कारण कर्जमाफी अटक गई। इसको लेकर...

जबलपुर: मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा का विषय किसान कर्जमाफी रहा। भले ही कमलनाथ सरकार ने किसान कर्जमाफी को लेकर 10 दिन के अंदर घोषणाएं की हो लेकिन प्रक्रिया इतनी लम्बी रही कि लोकसभा चुनाव आने के कारण कर्जमाफी अटक गई। इसको लेकर राजनीतिक सियासत भी हुई वहीं एक किसान द्वारा कर्ज माफ न होने और फसल नुकसान से परेशान होकर जहर खाने का मामला सामने आया है।  किसान गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय भूपत न्यू भेड़ाघाट के पास इमलिया गांव का रहने वाला है। उसकी चार एकड़ जमीन बरगी हिनोता के पास है। उसका रोजी रोटी का एकमात्र साधन खेती है। लेकिन बारिश की मार व ओलावृष्टि के कारण उसकी सारी की सारी फसल खराब हो गई। फसल की बर्बादी देख कर उसने खेत में ही जहर पी लिया। उसके पड़ोसी उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाए जहां उसका इलाज जारी है।

PunjabKesari

होश में आने के बाद भूपत ने बताया कि उसके ऊपर दो लाख का कर्ज था पर सरकार की तरफ से उसका कर्जा माफ नहीं हुआ। बीते दिनों हुई भारी बारिश से उसकी चने की सारी की सारी फसल बर्बाद हो गई। सदमे में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। डॉक्टरों ने भूपत की हालत में सुधार बताया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!