Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Feb, 2025 06:08 PM

रिश्वत लेते हुए पकड़ी गई महिला अधिकारी
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी और सेल्समैन को पकड़ लिया है। आरोपियों ने 73 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद यह सौदा 40 हजार रुपए में तय हुआ था। आपूर्ति कार्यालय में जैसे ही लोकायुक्त ने कार्रवाई की हड़कंप मच गया। यह कार्यवाही संत कुमार कनौजिया की शिकायत पर की गई है।
लोकायुक्त अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिवनी के कालीरात के रहने वाले संतराम कन्नौजिया की पत्नी कालीरात में आदर्श स्व-सहायता समूह चलाती हैं। धान खरीदी केन्द्र एवं राशन की दुकान संचालित करती हैं।
सिवनी में पदस्थ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ज्योति पटले ने इसका निरीक्षण किया था और कमी पाई थी। इसके बाद वो राशन की दुकान में कमी पूर्ति करने एवं धान खरीदी में पचास पैसे प्रति क्विंटल के हिसाब से 73 हजार रुपए की राशि रिश्वत के रूप में मांग रही थीं।