Edited By meena, Updated: 17 Feb, 2025 11:23 AM

मध्यप्रदेश में गिद्धों की संख्या और उनकी स्थिति के आंकलन के लिए आज से प्रदेश भर में गिद्ध गणना प्रारंभ होगी...
भोपाल : मध्यप्रदेश में गिद्धों की संख्या और उनकी स्थिति के आंकलन के लिए आज से प्रदेश भर में गिद्ध गणना प्रारंभ होगी। यह गणना दो चरणों में की जायेगी। गिद्दों के आंकलन की गणना साल में दो बार की जाती है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार शीतकालीन गिद्ध गणना आज से 19 फरवरी तक होगी। वहीं ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 29 अप्रैल 2025 को की जायेगी। ऐसे स्थान जहां ऊंची चट्टान है, उन स्थानों पर गणना की जाएगी। केवल बैठे हुए गिद्धों की गणना की जाएगी।
गिद्ध गणना वर्ष 2024-25 के लिये 11 मास्टर ट्रेनर द्वारा 16 वन वृत्त में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 27, 29 एवं 31 जनवरी 2025 में किया गया। प्रशिक्षण में 900 से अधिक वन अधिकारी-कर्मचारियों, गिद्ध विशेषज्ञों और पक्षी प्रेमियों ने भाग लिया। प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण से संबंधित गतिविधियों के अनुश्रवण के लिये एवं गिद्ध गणना वर्ष 2024-25 की पद्धति पर विचार करने के लिये, तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक 20 जनवरी 2025 को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) की अध्यक्षता में की गई।