Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Nov, 2026 12:10 PM

दतियाः मध्यप्रदेश के दतिया में से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भाजपा नेता ब्रजेश दुबे पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उन्होंने महंत गिरधर भारती को जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पहले ब्रजेश दुबे ने एक टीचर को भी निशाना बनाया...
दतियाः मध्यप्रदेश के दतिया में से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भाजपा नेता ब्रजेश दुबे पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उन्होंने महंत गिरधर भारती को जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पहले ब्रजेश दुबे ने एक टीचर को भी निशाना बनाया था।
पुलिस को दी शिकायत में महंत गिरधर भारती ने बताया कि 17 नवंबर की रात वह मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान भाजपा नेता ब्रजेश दुबे और दीपू यादव ने गडरिया की चौकी के पास उनका रास्ता रोका। दोनों ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज शुरू की। इसी के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। बताया गया कि इससे पहले ब्रजेश दुबे ने दतिया के एक स्कूल टीचर से भी मारपीट कर चुके हैं।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा नेता समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ब्रजेश दुबे को गुंडा सूची में भी शामिल किया है। आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।