छतरपुर में मकान का छप्पर गिरने से पांच लोग घायल, इलाज जारी

Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Oct, 2024 12:10 PM

five people injured after roof of house collapses in chhatarpur

ग्राम परापट्टी में एक कच्चे मकान का छप्पर गिरने से पांच लोग घायल हुए हैं।

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परापट्टी में एक कच्चे मकान का छप्पर गिरने से पांच लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम परापट्टी में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे दशरथ सिंह के खेत पर मजदूरी के लिए किशनगढ़ से आए मजदूर रात में जब खेत पर बने उसके पुराने घर में आराम कर रहे थे तभी मकान की लकड़ी टूट गई और घर का छप्पर आराम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गया जिससे सभी लोग घायल हो गए हैं।

PunjabKesariघटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती गराया है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर मंगलवार को मूंगफली उखाडऩे के लिए परापट्टी आए थे। घायलों में दशरथ आदिवासी पिता दम्मू उम्र 45 वर्ष, अनीता पत्नि दशरथ 30 साल, बड़ी पुत्री ललिता पिता दशरथ 17 साल, छोटी पुत्री ममता पिता दशरथ 13 साल सभी निवासी किशनगढ़, श्याम आदिवासी, गुड्डन पिता काशीराम 24 वर्ष शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!