MP के पूर्व राज्य परिवहन मंत्री रामदयाल अहिरवार का निधन, अपने निवास पर ली अंतिम सांस

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 13 Aug, 2023 01:42 PM

former mp state transport minister ramdayal ahirwar passed away

महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में जन्मे और अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले रामदयाल अहिरवार का आज 13 अगस्त को निधन हो गया। आपको बता दें कि उन्होंने अपनी अंतिम सांस छतरपुर में स्थित अपने निवास में ली। राजनीतिक जीवन में महाराजपुर विधानसभा के अलावा...

छतरपुर (राजेश चौरसिया): महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में जन्मे और अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले रामदयाल अहिरवार का आज 13 अगस्त को निधन हो गया। आपको बता दें कि उन्होंने अपनी अंतिम सांस छतरपुर में स्थित अपने निवास में ली। राजनीतिक जीवन में महाराजपुर विधानसभा के अलावा वह चंदला विधानसभा में भी जाकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Chhatarpur, Congress, BJP, Former Minister Ramdayal Ahirwar

रामदयाल अहिरवार की छवि प्रदेश में परमानेंट विधायक के रूप में थी। रामदयाल ने राज्य परिवहन और गृह राज्य मंत्री के साथ ही जल संसाधन मंत्रालय का भी प्रभार संभाला। इसके बाद उनका अंतिम चुनाव महाराज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के रूप में था। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। बहुत ही सहज सरल स्वभाव के धनी रामदयाल अहिरवार मंत्री होने के बावजूद भी उनका यह सरल स्वभाव लोगों के बीच उनका खास बनाता था। मंत्री पद पर होने के बाद भी उन्होंने कभी इसका रुतबा नहीं दिखाया। नगर पालिका परिषद में चुनाव जीतने के बाद नगर में उनका आम लोगों की तरह घूमते हुए देखना आम बात थी। लेकिन आज वे पंचतत्व में विलीन हो गए। जिनका अंतिम संस्कार कल उनकी जन्मस्थली महाराजपुर में किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!