Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Nov, 2026 03:50 PM

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। यहां राज्य सरकार ने 20 नवंबर यानी शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। कई स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। खास बात यह है कि इस दौरान रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के दफ्तरों...
रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। यहां राज्य सरकार ने 20 नवंबर यानी शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। कई स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। खास बात यह है कि इस दौरान रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के दफ्तरों में छुट्टी की गई है। बता दें कि देवउठनी एकादशी के अवसर पर यह अवकाश रहेगा।
जानकारी के अनुसार, रायपुर जिला प्रशासन ने 20 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषणा की है। दरअसल, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी का पावन पर्व है। इसके चलते रायपुर जिला प्रशासन ने यह छुट्टी की है। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आधिकारिक आदेश जारी कर चुके है। हालांकि, इस छुट्टी का लाभ रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के सरकारी कर्मचारियों को ही मिलेगा। ऐसे में इन दफ्तरों के अधिकारियों-कर्मचारियों को छुट्टी की मौज लगेगी। वे अपने जरूरी काम निपटा सकेंगे।