खाकी शर्मसार! 50 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 28 Nov, 2026 05:22 PM

head constable arrested in chhindwara while accepting a bribe of 50 000

छिंदवाड़ा जिले में लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यहां दमुआ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक धर्मदास यादव को 50 हजार...

छिंदवाड़ा (साहुल सिंह) : छिंदवाड़ा जिले में लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यहां दमुआ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक धर्मदास यादव को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। प्रधान आरक्षक पर धोखाधड़ी के एक मामले को कमजोर करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, प्रधान आरक्षक ने डुंगरिया और अमरवाड़ा निवासी दो लोगों से मामले में राहत दिलाने के एवज में कुल 2 लाख रुपए की मांग की थी। दोनों व्यक्ति आपस में मामा-भांजा बताए जा रहे हैं। रिश्वत की रकम की पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपए आज दिए जा रहे थे। इसी दौरान लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाकर प्रधान आरक्षक धर्मदास यादव को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!