रिश्वत लेते पकड़े गए प्रधान आरक्षक निलंबित, सात दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Nov, 2026 01:16 PM

head constable caught taking a bribe suspended

राजनांदगांवः छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई के बाद बसंतपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने इस संबंध में बुधवार रात आदेश...

राजनांदगांवः छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई के बाद बसंतपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने इस संबंध में बुधवार रात आदेश जारी करते हुए मामले की प्राथमिक जांच सात दिनों के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस विभाग से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निलंबन आदेश जारी किया। आदेश में प्रधान आरक्षक के कथित कृत्य को प्रथम द्दष्टया गंभीर कदाचरण, अनुशासनहीनता और पदीय दायित्वों के विपरीत आचरण माना गया है।

विभाग का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों से पुलिस की छवि प्रभावित होती है। निलंबन अवधि के दौरान किशोर यादव का मुख्यालय रक्षित केंद्र, राजनांदगांव निर्धारित किया गया है। उन्हें सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, प्रतिदिन तीनों गणना में उनकी उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की प्राथमिक जांच की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के.पी. मरकाम को सौंपी है। उन्हें सात दिवस के भीतर जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!