पति की हैवानियत! शराब पीने से रोका तो पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत गंभीर

Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Nov, 2026 06:03 PM

husband attacks wife with axe for opposing drinking in chhatarpur

जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के सुकवां गांव में शराब पीने से मना करने पर एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करने और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है।

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के सुकवां गांव में शराब पीने से मना करने पर एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करने और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में 22 वर्षीय पिंकी कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला अस्पताल में भर्ती पिंकी कुशवाहा ने आरोप लगाया कि उनका पति ओमप्रकाश कुशवाहा शराब पीने का आदी है। वह खेत पर काम करने के दौरान शराब पीता है और अपने दोस्तों को भी वहां शराब पीने के लिए बुलाता है। आरोप है कि पति और उसके साथी रात-रातभर खेत पर बैठकर शराब पीते रहते हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है।

पिंकी के मुताबिक, गुरुवार शाम को जब उन्होंने अपने पति को खेत पर शराब पीने और दोस्तों को बुलाने से मना किया, तो वह गुस्से में आ गया। इसके बाद पति ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पहले कुल्हाड़ी के बेंट से बेरहमी से पिटाई की और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गनीमत रही कि कुल्हाड़ी का वार सीधे नहीं लगा और उनके हाथ में चोट आई। हालांकि, मारपीट के कारण शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद नौगांव थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!