IPS-IAS अधिकारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, GAD ने जारी किया आदेश

Edited By meena, Updated: 17 Nov, 2026 08:53 PM

increase in dearness allowance for ips ias officers gad issues order

साय सरकार ने राज्य के अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों (IAS-IPS, IFS) को बड़ी सौगात दी है। राज्य शासन ने अधिकारियों के महंगाई भत्ते में...

रायपुर : साय सरकार ने राज्य के अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों (IAS-IPS, IFS) को बड़ी सौगात दी है। राज्य शासन ने अधिकारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी किया है।

PunjabKesari

जारी आदेश के मुताबिक, अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों का मंहगाई भत्ता (DA) 3 प्रतिशत बढ़ाया है। अब अधिकारियों को 60 प्रतिशत के बजाय 63 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। यह आदेश 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा। यानी राज्य सरकार 1 जुलाई 2026 से नकद भुगतान करेगी।

PunjabKesari

आदेश में कहा गया है कि महंगाई भत्ते की गणना वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित बेसिक पे के आधार पर होगी। इसमें विशेष वेतन और व्यक्तिगत वेतन को शामिल नहीं किया जाएगा और न ही इसे मूल वेतन का हिस्सा माना जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!