इंदौर में फूटा कोरोना बम! 3169 मरीज आए पॉजिटिव

Edited By meena, Updated: 22 Jan, 2022 04:35 PM

indore corona buletine

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के हालात सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे है। तमाम कोरोना गाइड लाइन जारी होने के बाद भी लगातार आकड़ों में बढ़ोत्तरी हो रही है। बात करे आज के कोरोना आंकड़ों की तो शहर में एक बार फिर कोरोना का महाविस्फोट हुआ है। स्वास्थ्य...

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के हालात सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे है। तमाम कोरोना गाइड लाइन जारी होने के बाद भी लगातार आकड़ों में बढ़ोत्तरी हो रही है। बात करे आज के कोरोना आंकड़ों की तो शहर में एक बार फिर कोरोना का महाविस्फोट हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार इंदौर में 3169 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। जो आज तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

PunjabKesari

जांच के लिए 11785 सैंपल भेजे गए थे। टेस्ट में 8433 नेगेटिव आये है,वही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 161 है और आज 3 मृत्यु हुई है जिसके बाद आज दिनांक तक कुल 1403 संक्रमित मरीज़ों की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 20340 हो गई है। वही आज 713 स्वस्थ हो चुके है। बढ़ते मरीजों को देखकर ये कहना फिलहाल मुश्किल होगा कि ये आंकड़ा जो अभी तीन हजार के पार है। इसे 4 से 5 होते देर ना लगेगी। 
 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!