BJP में अंतर्कलह! कांग्रेस से आए कार्यकर्ताओं ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- हम झुकेंगे नहीं, चाहे 50 FIR करवा लें

Edited By meena, Updated: 21 Nov, 2026 06:20 PM

internal strife within the bjp in khandwa

खंडवा जिले के पुनासा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर भाजपा के भीतर ही विवाद गहराता नजर आ रहा है...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : खंडवा जिले के पुनासा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर भाजपा के भीतर ही विवाद गहराता नजर आ रहा है। नगर परिषद की अतिक्रमण कार्रवाई का विरोध करने वाले तीन भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांधाता विधायक नारायण पटेल और पुनासा नगर परिषद अध्यक्ष पर मूल भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

PunjabKesari

दरअसल, गुरुवार को पुनासा नगर परिषद में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही थी। इस दौरान भाजपा पार्षद अशोक देवड़ा और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई का विरोध किया था। इसके बाद शुक्रवार को नगर परिषद के उपयंत्री हरीश परमार ने पुनासा पुलिस चौकी में शिकायत आवेदन दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भाजपा पार्षद अशोक देवड़ा, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय अजमेरा और पूर्व सोसायटी अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता टीकम सिंह तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एफआईआर दर्ज होने के बाद शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद से चर्चा कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

PunjabKesari

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस से भाजपा में आए विधायक नारायण पटेल और नगर परिषद अध्यक्ष मूल भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता टीकम सिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक नारायण पटेल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से भाजपा में आए लोग मूल कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर पार्टी को नुकसान पहुंचाने की सोच रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं। बिना जांच किए ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई।

PunjabKesari

तोमर ने कहा कि वे मूल भाजपा कार्यकर्ता हैं और इस मामले की शिकायत दिल्ली और भोपाल तक करेंगे। उन्होंने आक्रोशित अंदाज में कहा कि यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वे विरोध के लिए स्वतंत्र हैं, चाहे उनके खिलाफ 50 एफआईआर ही क्यों न दर्ज कर दी जाएं।

उन्होंने कहा, "हम महाराणा प्रताप सिंह के वंशज हैं, झुकेंगे नहीं। घास की रोटी खा लेंगे, लेकिन नगर परिषद की जांच करवाकर रहेंगे। हमारे पार्षद अशोक देवड़ा और हमने जो शिकायतें की हैं, उनकी निष्पक्ष जांच पूरी की जाए । पुनासा में अतिक्रमण कार्रवाई से शुरू हुआ यह विवाद अब भाजपा के अंदरूनी राजनीतिक टकराव के रूप में सामने आ रहा है। कार्यकर्ताओं के आरोपों के बाद क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!