कमलनाथ के मंत्री का बड़ बयान- चोर भाजपाई नहीं बनवाएंगे राम मंदिर

Edited By suman, Updated: 31 Mar, 2019 12:21 PM

kamal nath minister s big statement

लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलो में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में कमलनाथ सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक बड़ा बीजेपी पर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा  कि, ''भाजपा वाले राम मंदिर पर वोट मांगते...

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलो में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में कमलनाथ सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक बड़ा बीजेपी पर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा  कि, 'भाजपा वाले राम मंदिर पर वोट मांगते हैं, लेकिन राम मंदिर नहीं बनवाते, मंदिर तो कांग्रेस सरकार ही बनवाएगी। ये चोर भाजपाई कभी राम मंदिर नही बनाएंगे । ये तो सड़क पर राम को बेचेंगे। राम मंदिर जब भी बना तो कांग्रेस ही बनाएगी। यह बात उन्होंने आष्टा में आयोजित किसान व सहकारिता सम्मेलन में मीडिया से कही। उन्होंने आगे कहा कि 'जिसने अयोध्या में राम मंदिर का ताला खुलवाकर लोगों को दर्शन का मौका दिया है। वही मंदिर भी बनाएंगे। भाजपाई चोर हैं, ये मंदिर नहीं बनाएंगे'।

PunjabKesari


शिवराज सिंह पर साधा निशाना
मंत्री वर्मा ने किसानों की ऋण माफी पर कहा कि 'अब तक 22 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ है और बाकी किसानों का आचार संहिता के बाद माफ होगा| वहीं सीहोर जिले में हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा शिवराज के परिवार ने रेत निकाल ली है ,धीरे धीरे लगाम लगाएंगे।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!