Edited By Desh Raj, Updated: 31 Jul, 2026 03:00 PM

भोपाल में किसान आंदोलन से लौट रहे किसानों के बीच करणी सेना परिवार के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर नाराजगी जताई। रायसेन जिला अध्यक्ष सचिन राजपूत,
रायसेन (शिवलाल यादव): भोपाल में किसान आंदोलन से लौट रहे किसानों के बीच करणी सेना परिवार के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर नाराजगी जताई। रायसेन जिला अध्यक्ष सचिन राजपूत, जीवन सिंह शेरपुर, भोपाल नगर अध्यक्ष कृष्णा सिंह बुंदेला सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें शामिल रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने "भोजपुर विधायक मुर्दाबाद" और "भोजपुर विधायक वापस मनासा जाओ" जैसे नारे लगाए। नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में भी जन चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, करणी सेना की नाराजगी की वजह को लेकर आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं, विधायक सुरेंद्र पटवा की ओर से भी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो सकती हैं। फिलहाल वायरल वीडियो और नारेबाजी को लेकर कोई आधिकारिक शिकायत या पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।