लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाईः 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते पटवारी को पकड़ा, जमीन के नामांतरण करने के लिए मांगी थी घूस

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Aug, 2026 01:08 PM

major action by lokayukta patwari caught accepting a bribe of 5 000

भिंडः मध्यप्रदेश के भिंड में ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक पटवारी को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पटवारी ने किसान से जमीन के नामांतरण करने के लिए घूस मांगी थी।

जानकारी के अनुसार, मेहगांव क्षेत्र के पटवारी संजय बघेल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पटवारी ने किसान की पत्नी के नाम खरीदे गए खेत के नामांतरण के एवज में पहले 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। वहीं, किसान के विरोध के बाद सौदा 10 हजार रुपये में तय हुआ। लेकिन, किसान उसे रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसीलिए किसान ने इसकी शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त कार्यालय में की।

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर आज पटवारी संजय बघेल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई के बाद टीम पटवारी को मेहगांव रेस्ट हाउस ले गई, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार पटवारी मेहगांव के सिमार हल्का में पदस्थ था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!