Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Nov, 2026 01:28 PM

रायपुरः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने संगठनात्मक स्तर पर व्यापक फेरबदल करते हुए जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को छत्तीसगढ़ का नया सचिव नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद केसी वेणुगोपाल की ओर से कल रात जारी प्रेस विज्ञप्ति में...
रायपुरः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने संगठनात्मक स्तर पर व्यापक फेरबदल करते हुए जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को छत्तीसगढ़ का नया सचिव नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद केसी वेणुगोपाल की ओर से कल रात जारी प्रेस विज्ञप्ति में विभिन्न प्रदेश कांग्रेस कमेटियों और पार्टी के विभागों में सचिवों की नियुक्ति तथा पुनर्नियुक्ति की जानकारी दी गई है। संगठन में किए गए सभी बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अब जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालेंगे। इससे पहले विजय जांगिड और संपत कुमार प्रदेश में एआईसीसी सचिव के रूप में कार्यरत थे। इसके अतिरिक्त जरिता लैतफलांग को भी छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी से हटाकर पूर्वोत्तर राज्यों का दायित्व सौंपा गया है। इस फेरबदल में छत्तीसगढ़ से जुड़े कई नेताओं की दूसरे राज्यों में संगठनात्मक भूमिकाएं भी बदली गई हैं। पार्टी ने युवा नेता कोको पाढ़ी को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। वहीं नरेश ठाकुर को गुजरात पीसीसी की जिम्मेदारी दी गई है।