इससे ज्यादा तो मेरे घर पर भीड़ होती है’… अधिकारियों पर भड़के MP के विधायक, मंच से लगाई फटकार

Edited By Himansh sharma, Updated: 07 Oct, 2026 04:26 PM

mp mla rebukes officials over low crowd at public camp

राजनगर में आयोजित कैंप में जब अपेक्षाकृत कम संख्या में लोग पहुंचे तो विधायक अरविंद पटैरिया ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

छतरपुर (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा में आयोजित जनसमस्या समाधान कैंप में कम संख्या में लोगों के पहुंचने पर विधायक अरविंद पटैरिया ने अधिकारियों को मंच से ही जमकर फटकार लगा दी। विधायक ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि अगर जनता की समस्याओं का समय पर समाधान हो जाए, तो लोगों को बार-बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

राजनगर में आयोजित कैंप में जब अपेक्षाकृत कम संख्या में लोग पहुंचे तो विधायक अरविंद पटैरिया ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के पास लोगों की समस्याएं समय पर नहीं सुनी जातीं, इसलिए परेशान होकर जनता जनप्रतिनिधियों के पास पहुंचती है।

विधायक अरविंद पटैरिया ने कहा- इससे ज्यादा तो मेरे घर पर भीड़ होती है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगर आप लोग जनता की समस्याओं को तत्काल सुन लें और नियमों के तहत उनके काम का समाधान कर दें, तो आखिर जनता क्यों परेशान होगी? उसे ऑफिस-ऑफिस क्यों भटकना पड़ेगा और यहां-वहां चक्कर क्यों लगाने पड़ेंगे?

विधायक ने आगे कहा कि जब लोगों के काम अधिकारियों के स्तर पर नहीं होते और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है, तभी वे अपनी समस्या लेकर जनप्रतिनिधियों के पास आते हैं। इसलिए अधिकारियों को ऐसी स्थिति ही पैदा नहीं होने देनी चाहिए, जिससे जनता को परेशान होकर जनप्रतिनिधियों के पास पहुंचना पड़े।

विधायक ने अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के सेवक हैं और जनता की सेवा के लिए बैठे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन के अधिकारियों की भी अपनी जिम्मेदारी है। सभी अधिकारियों को शासन और प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। राजनगर के इस कैंप में विधायक का अधिकारियों को मंच से फटकार लगाने का वीडियो अब चर्चा में है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!