Edited By meena, Updated: 23 Nov, 2026 09:14 PM

इंदौर में सोमवार को लोकायुक्त ने बिजली विभाग में बड़ी कार्रवाई की। इसके तहत रिश्वतखोरी के आरोप में आरण्य जोन MPEB के जूनियर...
इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में सोमवार को लोकायुक्त ने बिजली विभाग में बड़ी कार्रवाई की। इसके तहत रिश्वतखोरी के आरोप में आरण्य जोन MPEB के जूनियर इंजीनियर (JE) रवि मिश्रा और मीटर रीडर संदीप को रंगे हाथ दबोचा। पुलिस ने तत्काल दोनों अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि 97 हजार रुपए के चालान के सेटलमेंट के नाम पर 45 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।
शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने 20-20 हजार रुपए की दो किस्तों में पहले ही 40 हजार रुपए ले लिए थे। सोमवार को बाकी 5 हजार रुपए लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की।
रिश्वत की रकम हाउसकीपिंग सुपरवाइजर दीपक सचदेवा के जरिए ली जा रही थी। लोकायुक्त टीम ने स्काई कॉरपोरेट बिल्डिंग की B1 पार्किंग में जाल बिछाया और दोनों अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले में दीपक सचदेवा की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। आरोपियों से पूछताछ और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।