परमिशन मिलने के बाद भी UP बॉर्डर पर रोके जा रहे लोग, योगी सरकार ने लगाई है रोक!

Edited By Vikas kumar, Updated: 10 May, 2020 12:33 PM

people are being stopped on the up border

लॉकडाउन के चलते दूर दराज के रहने वाले लोग अपने घरों के लिए अब पैदल ही निकल पड़े हैं। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में UP/MP बॉर्डर के कैमहा में भी कुछ लोगों की भीड़ इकट्ठी हो...

छतरपुर (राजेश चौरसिया): लॉकडाउन के चलते दूर दराज के रहने वाले लोग अपने घरों के लिए अब पैदल ही निकल पड़े हैं। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में UP/MP बॉर्डर के कैमहा में भी कुछ लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई है। जहां इस वक्त 3000 से भी ज्यादा मजबूर मजदूर अपने घर के लिए निकले हैं। लेकिन उन्हें जिले से लगे UP के माहोबा जिले की सीमा से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इनके प्रवेश पर रोक लगा रखी है। उनको प्रवेश नहीं दिया जा रहा जबकि उनके पास परमिशन भी है। बावजूद इन्हें रोका जा रहा है। बार्डर पर थाना प्रभारी, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, सहित समस्त अमला मौजूद है पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और कम्युनिकेशन के बगैर वह कुछ भी कर सकने की स्थिति में नहीं हैं।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Lockdown, UP Border, Diaspora, Corona, Chhattarpur

UP और MP सरकार और उनके नुमाइंदों की नाफरमानी से बार्डर पर इतनी बड़ी भीड़ एकत्रित होती ही जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग सहित लॉक डाउन की धज्जियां उड़ रहीं हैं। जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। साथ ही लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है जो विद्रोह का रूप ले सकता है। जिसे को संभालना आसान नहीं होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!