Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 02 Feb, 2019 03:06 PM
जिले में छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें बोड़ा पुलिस ने 10 अवैध मैगजीन पिस्टल व कारतूस सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के तार खरगोन जिले से जुड़े हुए बताए जा रहे है...
राजगढ़: जिले में छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें बोड़ा पुलिस ने 10 अवैध मैगजीन पिस्टल व कारतूस सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के तार खरगोन जिले से जुड़े हुए बताए जा रहे है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को अवैध हथियारों की तस्करी संबंधी लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। जिसके चलते थाना प्रभारी बोड़ा विशेष तौर पर सक्रिय थे। शुक्रवार शाम को तकरीबन 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कड़िया गांव में 3 बाहरी व्यक्ति हथियारों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। पुलिस ने बिना देरी किए घेराबंदी करके उनकी तलाशी ली जिनके पास से 10 अवैध मैगजीन पिस्टल और कारतूसों के साथ 1 लाख 41 हजार रुपए की राशि बरामद की। आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी एस पी प्रशांत ने प्रेस को दी।