शातिर वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 2 वाहन भी किए जब्त

Edited By meena, Updated: 02 Sep, 2019 05:39 PM

police arrested vicious vehicle thie

देवास की नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में पुलिस और क्राइम ब्रांच पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 3 वाहन चोर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 चार पहिया वाहन और 1 स्कूटी जब्त किए हैं...

देवास( एहतेशाम उद्दीन क़ुरेशी ): देवास की नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में पुलिस और क्राइम ब्रांच पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 3 वाहन चोर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 चार पहिया वाहन और 1 स्कूटी जब्त किए हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार,  मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राजोदा मार्ग से 2 लोगों को पकड़ा। उनके पास से एक छोटा लोडिंग वाहन जब्त किया और बाद में इन्ही के एक अन्य साथी को पकड़कर उसके पास से 1 स्कूटी बरामद की। पकड़े गए तीनों आरोपी जीवन, रवि और राजेश से पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि इस मामले में अधिक जानकारी मिल सके। बताया जा रहा है, कि आरोपियों ने उक्त चार पहिया और स्कूटी दोनों ही इंदौर से चोरी किया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!