मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रथम गृह नगर आगमन पर जश्न की तैयारी, बीजेपी कार्यालय पर बैठकों का दौर जारी..

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Dec, 2023 04:00 PM

preparations begin for chief minister dr mohan yadav s arrival in ujjain

मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ मोहन यादव पहली बार अपने गृह नगर उज्जैन पहुंच रहे हैं।

उज्जैन। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ मोहन यादव पहली बार अपने गृह नगर उज्जैन पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र स्थित भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों की लगातार  बैठक चल रही है। स्वागत के कार्य विभाजन हो रहे हैं। स्वागत के लिए सैकड़ो मंच और हजारों होर्डिंग बैनर शहर में लग रहे हैं। भाजपा कार्यालय पर विधायक अनिल जैन के नेतृत्व में जश्न का माहौल है।

 

भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अनूठे ढंग से उत्साह मना रहे हैं। दशहरा मैदान से मुख्यमंत्री की स्वागत रैली शुरू होगी जो कि शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरेगी। यहां स्वागत रैली का सफर करीब 7 किलोमीटर लंबा बताया जा रहा है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 16 दिसंबर को उज्जैन आएंगे। उज्जैन जिला अध्यक्ष विवेक जोशी ने बताया है कि उज्जैन नगर के लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारे बीच के ही कार्यकर्ता मोहन यादव आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभाल रहे हैं। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी और शहर की जनता ने तैयारी पूरी कर ली है। स्वागत रैली 7 किलोमीटर लंबी होगी रैली दशहरा मैदान से शुरू होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!