प्रीतम लोधी बोले-पहले मेरा मुक्का ढाई किलो का था, अब 250 किलो का हो गया है, SDOP चैन से नहीं बैठने दूंगा

Edited By Desh Raj, Updated: 20 Apr, 2026 08:30 PM

pritam lodhi s open threat to the karera sdop

विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी की थार कार से हुए हादसे का मामला लगातार  बड़ा बनता जा रहा है, पहले प्रीतम लोधी ने पुलिस से सहयोग की बात कही थी लेकिन अब SDOP को प्रीतम लोधी ने चेतावनी दे दी है।

शिवपुरी (भूपेंद्र शर्मा): विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी की थार कार से हुए हादसे का मामला लगातार  बड़ा बनता जा रहा है, पहले प्रीतम लोधी ने पुलिस से सहयोग की बात कही थी लेकिन अब SDOP को प्रीतम लोधी ने चेतावनी दे दी है।

प्रीतम लोधी ने कहा है कि SDOP अब हद पार कर रहे हैं, बेटे को बेवजब तंग किया जा रहा है। वो बोलते हैं कि बेटा यहां नहीं दिखेगा, यहां से चुनाव नहीं लड़ेगा। करेरा SDOP किसी के इशारे पर चल रहे हैं। हादसा कभी जानबूझकर नहीं किया जाता है ये अचानक हो जाता है। अब वो बोलते हैं कि दिल्ली से फोन आता है। बार –बार दिल्ली से फरमान आ रहा है, वो फरमान कौन दे रहा है।

दिल्ली से कौन SDOP को फरमान दे रहा है?

मैं पूछता हूं कि  दिल्ली से कौन फरमान भेजता हैं SDOP को। क्या मोदी जी फरमान भेजते हैं, अमित शाह भेजते हैं या महाराज सिंधिया फरमान भेजते हैं। फिर आपको ही क्यों भेजते हैं हमारे नेतृत्व बैठा है भोपाल में...क्या आप बीजेपी को चला रहे हो मुझे इसका स्पष्टीकरण 15 दिन में चाहिए । नहीं तो फिर बंगले पर आकर हंगामा किया जाएगा। क्या मैने केस में सहयोग नहीं दिया है। इसकी मुझे सफाई चाहिए।

चैन से नहीं बैठने दूंगा, बैचेन कर दूंगा-प्रतीम लोधी,मेरा मुक्का अब 250 किलो  का

प्रीतम लोधी ने कहा कि मैं SDOP को चैन से नहीं बैठने दूंगा, उसको बैचेन कर दूंगा। पहले मेरा मुक्का ढाई किलो का था जो अब 250 किलो का हो गया है। मैं SDOP को बैचैन कर दूंगा। पहले भी मैने इसको ठीक किया था। लिहाजा अब ये मामला काफी सुर्खियों में आ गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!